BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 7:51 pm
KHABAR : जिले के व्यापारियों व उद्योगपतियों को दिया ई-मार्केटिंग का प्रशिक्षण, वर्कशॉप में मिला अधिकारियों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। वालमार्ट वृद्धि ई-मार्केटिंग से संबंधित देवास जिले के व्यवसासियों/ उद्योगपतियों को अपने उत्पाद की ब्रांडिग /मार्केटिंग हेतु प्रशिक्षित करने के लिये वर्कशॉप का आयोजन आज बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री मंगल रेकवाल, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री भानुप्रतापसिंह राणा, प्रबंधक एमपीआयडीसी श्री मनीष जैन, वालमार्ट वृद्धि रीजनल हेड श्री सौरभ अग्रवाल, प्राचार्य आईटीआई श्री अशोक रावल, उद्योगपति, व्यवसायीगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

वर्कशॉप में वालमार्ट वृद्धि ई-मार्केटिंग से आए अधिकारियों द्वारा देवास जिले के व्यवसायियों/उद्योगपतियों को वालमार्ट वृद्धि पर कैसे लॉग-ईन करे एवं अपने प्रोडक्ट की ब्राडिंग /मार्केटिंग से संबंधित टीप्स एवं सुझाव बताये गए। साथ ही मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम इन्दौर के प्रबंधक द्वारा हाल ही में हुये उद्योग स्थापना हेतु नियमों में बदलाव की जानकारी साझा की गयी। जिसमें प्रबंधक द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में शासन द्वारा डी नोटीफाई औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने हेतु सरलीकरण किया गया है। जिसके चलते किसी भी उद्योगपति को नवीन उद्योग स्थापना हेतु 03 वर्ष तक किसी भी विभाग की एनओसी की जरूरत नहीं है, 03 वर्ष उपरांत अथवा इकाई के उत्पादन में आने के पश्चात ही उसे संबंधित समस्त विभागों से अनापत्ति प्रस्तुत करना होगी। इसके साथ ही आईटीआई के अधिकारियों ने एनएपीएस से संबंधित जानकारी जिले के व्यवसायियों/उद्योगपतियों को प्रदान की। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि किस तरह वे उनके उद्योगों में प्रशिक्षण  प्रदान कर युवाओं को तकनीकी अनुभव दे सकते है एवं इस तकनीकी प्रशिक्षण देने के एवज में कैसे वे केन्द्र शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है। तीनों कार्यशालाओं में व्यवसायियों/उद्योगपतियों ने अपनी रूचि अनुसार भाग लिया गया एवं कार्यशाला में दिये प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE