BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 8:07 pm
KHABAR : खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक नगर परिषद सभाकक्ष जनपद पंचायत कन्नौद सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पीएचई, एमपीईबी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, वन एवं पंचायत विभाग द्वारा किये जा रहे विकास कार्याे कीं समीक्षा की गई।

बैठक में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम कन्नौद अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापति सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी एवं कचरू पटेल, विजय गुजर, राजेश मीणा, संतोष काकोडिया, ठेकेदारों सहित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थि‍त थे।

बैठक में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना में किये जा रहे कार्यों की ग्रामवार समीक्षा की। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में नल जल योजना में किये जा रहे कार्यों जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में योजना अपूर्ण है, उन ग्रामों में योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए एक जिला अधिकारी नियुक्त करें।

खातेगांव विधायक शर्मा ने कहा कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत नल-जल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें। जिन ग्रामों में ज्यादा जल संकट है, उन ग्रामों में नल-जल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। जहां पर सड़क खुदी है, उसे भरने की कार्यवाही करें। योजना को पूर्ण कर पंचायतों को हैंड ओवर करते समय पंचायतों को योजना के संचालन एवं संधारण के संबंध मार्गदर्शिका बना कर दें। जिन ग्रामों में पानी की समस्या आ रही है, वहाँ बोरिंग करें।

पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में सिंगल फेस की 25 मोटर और 25 नवीन बोरिंग की व्यवस्था करें। खुले बोरिंग को बंद करें। हैंड पम्प सुधार के लिए एक एजेंसी को ठेका नहीं दें। कन्नौद और खातेगांव के लिए अलग-अलग कंपनियों को ठेका दें। कंट्रोल रूम बनाये, पंचायतों में हैंड पम्प सुधारने वाले के नंबर सर्कुलेट करें।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि ग्रामों में चल रही नल-जल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर, सभी घरों में नल से जल दें। ग्रामों में समिति के माध्यम से जल जीवन मिशन में कर वसूली भी करें। कलेक्टर गुप्ता ने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि जल जीवन योजना में काली पाइप लगभग 3 फिट नीचे रहनी चाहिए, नीला पाइप रोड पर दिखना नहीं चाहिए, प्रत्येक घर में कनेक्शन होना चाहिए, टंकी में लीकेज नहीं होना चाहिए। जहां-जहां रोड खोदी है, उसे बनाये। सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि ठेकेदार द्वारा ये सभी कार्य पूर्ण करने पर ही योजना का हैंड ओवर लें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जल जीवन योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण नहीं करने पर संबंधित एजेंसी पर पेनल्टी लगाए। जिन योजनाओं में समय सीमा पर कार्य पूर्ण नही हुआ है। उन एजेंसियों पर पेनेल्टी लगाये। 30 मई तक चल रही योजनाओं को पूर्ण करें। बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में 229 गांव है, 92 गांवों में एकल योजना चल रही है। 25 ग्रामों में योजना पूर्ण हो गयी है, 67 ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है।

खातेगांव विधायक शर्मा ने कहा कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। खातेगांव विधायक शर्मा ने एमपीईबी को निर्देश दिए की ग्राम कालापाठा में स्कूल के पास ट्रांसफार्मर हटाये। जिससे कोई अनहोनी नहीं हो। मूंग  की फसल के लिए किसानों को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराये, जहा ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड है, वह लोड कम करें।

खातेगांव विधायक शर्मा ने कहा कि वन विभाग मशीनों को जप्त नहीं करे। कार्यवाही जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की संज्ञान में लाये। नागरिकों को परेशान नहीं करे। अवैध कार्य करने वालों पर कार्यवाही करें। गांवों में तेंदुए देखे गए हैं। वन विभाग सतर्कता रखें। जंगल में जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करें। बांस मिशन में किये जा रहे कार्याे की जानकारी ली। खिवनी अभ्यारण के संबंध में जानकारी ली। सिया घाट पर तार फेंसिंग लगाने के लिए कहा। हतलाय तालाब का गहरीकरण कार्य करें। वाटर रिसोर्स डेवलपमेंट विभाग की  समीक्षा कर क्षेत्र में बैराज बनाने के निर्देश दिए। जून माह में पौधा रोपण कार्य किया जाएगा।     

विधायक शर्मा ने पीएमजीएसवाय योजना में बनाये जा रहे मार्गों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीएमजीएसवाय मार्गाे को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाय में कई ग्रामों में कार्य ठीक से नहीं हो रहा है। पीएमजीएसवाय योजना में मार्गाे का निर्माण समय पर गुणवत्तापूर्ण करे। मार्गों का मेन्टेनेंस करें तथा सड़कों को सुधारें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE