आगर मालवा। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय आगर मालवा में 25 अप्रैल 2023 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। तथ्य यह है कि मलेरिया जैसी बीमारी मच्छरों द्वारा फैलाई जाती है। इतालवी में मलेरिया ’खराब हवा’ का शाब्दिक अनुवाद है। भारत में वैश्वि मलेरिया के 2 प्रतिशत मामले और वैश्विक मलेरिया से 2 प्रतिशत मौतें होती हैं। 894 में ब्रिटिश वैज्ञानिक रोनाल्ड रॉस द्वारा इसकी खोज की गई कि मलेरिया वास्तव में मच्छरों के कारण नहीं होता है। यह मच्छर के अंदर रहने वाले प्लाज्मोडियम समूह के एकल-कोशिका वाले परजीवी के कारण होता है। इसका तात्पर्य यह है कि मच्छर केवल मलेरिया के वाहक होते हैं और सभी मच्छर इस रोग को नहीं फैला सकते हैं। यह विशेष रूप से संक्रमित मादा एनोफिलीज द्वारा किया जाता है। विश्व मलेरिया दिवस का उद्देश्य मलेरिया के बारे में सामुदायिक जन जागरूकता प्रसारित करना और इस गंभीर बीमारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना तथा उसके निवारण एवं नियंत्रण के लिए सामुहिक प्रयास करना है। मच्छरों के कारण फैलने वाली इस बीमारी से हर साल कई लोग अपनी जान गवा देते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डाँ. रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने देने की हिदायत दी तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की ।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डाँ. एकता दुबे ने सरल उपाय से मलेरिया के फैलाव को रोकने तथा संक्रमण से बचना बताया। उन्होंने कहा कि, मलेरिया के प्रमुख लक्षण में एक निश्चित अंतराल पर रोज मरीज को ठंड लगकर बुखार आता है साथ ही इसमें सिर दर्द,हाथ पैर में दर्द के साथ कमजोरी महसूस होती है, उन्होंने इससे बचाव के लिए बताया कि अपने घर के आसपास पानी जमा न होने देंने,सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करनें, घर में रखे कूलर एवं अन्य बर्तनों को 7 दिन में साफ करने से मलेरिया के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर रक्त की जांच करवाएं एवं पूरा उपचार ले। इस अवसर पर नेक प्रभारी डाँ.रंजु गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को मलेरिया से बचने के बारे में जानकारी दें इस अवसर पर प्रोफ़ेसर सुशील कटारिया, डाँ. आशा सिसोदिया, डाँ.प्रदीप कुमार शर्मा, डाँ. गोविंद पाटीदार, अनिल पाटीदार, डाँ. हंसराज पाटीदार ,डाँ. एस पी सिंह भदोरिया , डाँ. मधु खंडेलवाल ,डाँ. सुजीता कनारे, डाँ. अनामिका पाठक, डाँ अर्चना पाटीदार, मुस्ताक खान, शुभकरण चौधरी सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।