आगर मालवा। कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में जब सभी के काम धंधे बंद हो गए थे। छोटे-छोटे दुकानदारों के पास व्यापार प्रारंभ करने के लिए पूंजी नहीं थी ऐसे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उनके जीवन में उजियारा बनकर आई। इस योजना की मदद से छोटे-छोटे दुकानदारों ने पुनः अपना व्यवसाय प्रारंभ किया कुछ ऐसा ही कहना है आगर मालवा जिले के बडौद निवासी अय्यूब का। वे कहते है कि जब उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में पता चला तब उन्होंने नगर परिषद बडौद में आवेदन जमा किया। तथा उन्हें स्वनिधि योजना में 10 हजार रूपए का ऋण प्राप्त हुआ,जिससे उन्होंने फल फ्रूट का व्यवसाय पुनः प्रारंभ किया । उसे चुकाने के बाद उन्होंने पुनः 20 हजार रुपए का ऋण लिया जिसे भी उन्होंने किस्तों में दिया हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।