झाबुआ। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 26 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में रेखा पिता भूरजी निनामा जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-09 द्वारा प्रस्तुत त्याग-पत्र के संबंध में रेखा द्वारा बताया गया कि, प्रायमरी स्कूल में शिक्षक के रूप में चयनित होने पर जिला पंचायत सदस्य पद से त्याग पत्र दिया गया। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत सिंह भाभर द्वारा अधिक से अधिक सेम्पल लेकर टी.बी. की जांच की जाए ताकि भारत को टी.बी मुक्त बनाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा इस बैठक में 05 वें राज्य वित अन्तर्गत जिले को प्राप्त तृतीय किश्त की राशि के उपयोग के संबंध में चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक मे जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी गई। जिसमें प्रमुख रूप से नल-जल योजना, हेण्डपम्प एवं खराब सडको के बारे में बताया गया। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत द्वारा संबंधित विभागों को समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल सिंह डामोर, एडीशनल सीईओ दिनेश वर्मा, संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।