भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार सोमवार को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं जिला न्यायाधीश एवं सचिव एसपीएस बुंदेला की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय जेल भोपाल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय जबलपुर विवेक अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का ऑनलाईन शुभारंभ किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कारागार में विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जेल में बंदियों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाना जेल प्रशासन का परम दायित्व है एवं बंदियों का मानवाधिकार है। बंदियों को जेल के भीतर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं और आवश्यकता होने पर विधिक सहायता प्राप्त होनी चाहिए। शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात् जेल मे बंदियो के लिए उपलब्ध स्वास्थ सेवाओं का निरीक्षण किया।
केन्द्रीय जेल भोपाल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के साथ विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ताओं द्वारा उपस्थित जेल बंदियों को उनके प्रकरणों एवं समस्याओं के बारे में उचित विधिक परामर्ष दिया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश के निर्देशन में भोपाल के अलग - अलग 30 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा केन्द्रीय जेल भोपाल के 927 पुरूष बंदियों, 48 महिला बंदियों एवं 12 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण किये गये तथा शिविर आयोजन के दौरान 6 बंदियों को विधिक सहायता दी गई, 192 बंदियों को विधिक सलाह दी गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।