खरगोन। केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के मद्देनजर पूरे देश में दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार देर रात सभी राज्यों को भेजे एक पत्र में कहा कि प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया और केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि दिवंगत नेता के सम्मान में पूरे देश में 26 और 27 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। पत्र में कहा गया है कि शोक के दिनों में राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और इन दो दिनों में कोई सरकारी समारोह आयोजित नहीं होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।