BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 11:47 am
REPORT : नवीन तहसील की घोषणा के बाद मण्डलेश्वर अनुभाग की करही तहसील का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बोले- इस तहसील के व्यवस्थित विकास में प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा बुधवार को मण्डलेश्वर अनुभाग के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 14 अप्रैल को महेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में करही तहसील गठन की घोषणा के बाद वे पहली बार तहसील और नगर परिषद कार्यालय के अवलोकन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील कार्यालय के निर्माण के सम्बंध में भूमि की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि नवीन तहसील की घोषणा की गई है। नवीन तहसील का व्यवस्थित विकास हो इसके लिए प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। अब यह कार्य आपके और हमारे द्वारा किया जाना है। आप लोग जैसी तहसील चाहते है। उसका प्रस्ताव बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि का भी अवलोकन किया। वही नगर परिषद भवन बनाने के लिए पूर्व से खंडहर पड़े शासकीय अस्पताल, छात्रावाास व अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया। भवनों को डिस्मेंटल करने तथा तहसील भवन निर्माण के लिए नायब तहसीलदार कैलाश डामर को निर्देश दिए है। इससे पूर्व कलेक्टर वर्मा ने करही स्थित कृषि उपज मंडी स्थित समर्थन मूल्य पर गेहूं व चना खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए स्लॉट बुकिंग स्लिप और चना उपज के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कृषि उपज मंडी में चल रहे नीलामी कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम अनिज जैन, तहसीलदार कैलाश डामर, नप सीएमओ चुन्नीलाल जुनवाल, नगर परिषद अध्यक्ष नंदकिशोर खेड़ेकर उपस्थित रहे।

सफाई कर्मियों से मिले पूछा वेतन समय पर मिलता है-
करही भ्रमण के दौरान कलेक्टर वर्मा नगर परिषद कार्यालय भी आकस्मिक रूप से पहुँचे। यहां उन्होंने सीएमओ जूनवाल से नगर में चल रहे विकास कार्याे, पेयजल वितरण आदि की जानकारी ली। वही कार्यालय से थोड़ी दूर खड़ी महिला सफाई कर्मियों को एकत्रित देख कर कलेक्टर वर्मा उनके पास पहुँचे और उनकी परेशानियों या समस्याओं के बारे में जाना। कलेक्टर वर्मा ने महिला सफाई कर्मियों से समय पर वेतन भुगतान की जानकारी भी ली।    

कारीगरी का भी किया अवलोकन- 
विश्व भर में महेश्वर की लोकप्रियता महेश्वरी उत्पादों के कारण भी है। कलेक्टर वर्मा भी इस कारीगरी से रूबरू होने के लिए यहाँ के हथकरघा कार्यालय व प्रशिक्षण केंद्रों पर औचक रूप से पहुँचे। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और प्रशिक्षकों के उत्पाद देखकर उनकी कीमत आदि की जानकारी ली। साथ ही प्रशिक्षण के तरीके भी जाने।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE