खरगोन। सीएम राइज विद्यालय टेमला में बुधवार को करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभ्युदय यूनिवर्सिटी खरगोन की डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति पाटिल ने 11 वी व 12 वी के बाद किस क्षेत्र में जाने के लिए किन विषयों का चयन कर स्कूली शिक्षा प्राप्त कर उच्च शिक्षा में अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए विषय का चयन कर अध्यापन करे। उन्होंने यूनिवर्सिटी में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा नीति के अनुसार अध्यापन करने की बात कही। उन्होंने 100 बच्चियों से चर्चा कर उन्हें यूनिवर्सिटी का अवलोकन करने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य आशोक पंवार ने कहा कि 9 वीं से ही बच्चों को अपने विषय के बारे में एवं भविष्य में किस क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करनी हो उसका मार्गदर्शन इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन से ही प्राप्त होता है। करियर मार्गदर्शक संतोष जायसवाल ने विद्यार्थियों को आगामी 2 दिनों में आने वाले करियर मार्गदर्शन एवं कार्यशाला की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में लगभग 100 विद्यार्थियों के साथ संस्था की साधना सक्सेना, योगेश गर्दे, मायाराम पाटीदार, अजय केसरे, जगदीश चंद्र पाटीदार, केरम सिंह डावर, जगदीश मंडलोई, सतीश पाटीदार, सीमा कछवाए, ललिता पवार, मनीषा बघेल के साथ समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।