शाजापुर। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी मन्दाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत आज 26 अप्रैल को पुलिस थाना व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से माधवपुर कंजर डेरे पर दबिश देकर लगभग 2300 किलोग्राम गुड व महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया लगभग 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 6 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतन सिंह परमार, बीट प्रभारी प्रदीप तोमर, आबकारी उप निरीक्षक, मीनाक्षी बोरदिया, सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक,अमित शर्मा, लखन सिंह सिसोदिया, सैनिक देवी सिंह, रतन सिंह व देवकरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।