शाजापुर। विगत दिवस कालापीपल तहसील के ग्राम पोचानेर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 हितग्राहियों से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मुलाकात की और गृह प्रवेश कराया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह खेजड़िया एवं सदस्य नवीन शिंदे, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोंर, अनुविभागीय अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जनपद पंचायत सीईओ आरके मण्डल, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी परिवारजनों एवं उपस्थित नागरिकों को “हमारा शाजापुर-स्वच्छ शाजापुर का संकल्प भी दिलाया।
कलेक्टर कन्याल ने सर्वप्रथम हरिचरण के आवास का शुभारंभ कराया। इसके बाद यहां मौजूद बुजुर्ग से चर्चा की। बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें आवास मिलने से बहुत प्रसन्नता है, इसके लिए वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। इसके बाद कलेक्टर ने हरिनारायण मालवीय, गुरूबक्क्ष मालवीय, सालेग्राम मालवीय, शंकरलाल एवं जसमत के आवास पर भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया और उनके आवास का भी अवलोकन किया। सभी हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। हितग्राहियों ने कहा कि आवास मिलने से उन्हें बड़ी सुविधा हो गई है। इसके पहले वे झोपड़ी बनाकर कच्चे मकान में रहते थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।