शाजापुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं सरदार पटेल सी एम राइज स्कूल के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन की विद्यार्थियों हेतु लोकप्रिय योजना निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम अंतर्गत साईकल वितरण कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर के बहु उद्देश्य हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, विजय जोशी, पार्षद विक्रम कुशवाह उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विजया सक्सेना ने की कार्यक्रम में प्राचार्य सरदार पटेल शासकीय स्कूल शाजापुर सविता सोनी, अनिता श्रीवास्तव, देव प्रकाश श्रीवास्तव, हेमेंद्र यादव, गोपाल कृष्ण शर्मा, गौरव व्यास, जागेश कुमार सोनी, सियाराम पाटीदार, अंबाराम राजोरिया, कमलेश पाटीदार, आलोक भावसार, गोविंद सोनी, रीता सचान सहित दोनों विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रेखा पुरोहित ने किया एवं आभार आशीष पाटीदार ने माना। कार्यक्रम पश्चात अतिथिगणों ने विद्यार्थियों को साइकिल की चाबी प्रदान की। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने अतिथियों को बताया कि स्कूल आते हैं तब बस या अन्य साधन से आना पड़ता था, लेकिन अब हमें साइकिल मिल गई है तो हम अपनी साइकिल से स्कूल आएंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।