मंदसौर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का आज 10 वां दिन है। आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपने खून से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पोस्ट कार्ड लिखा। जिसमे लिखा गया की मामाजी अपना संकल्प पूर्ण करो।
स्वास्थ्य कर्मचारी ने मनोज सोनी ने बताया कि हमारी 2018 की नीति को लागू किया जाए। सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। हम 10 दिनो से लगातार क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज हमने अपने खून से पत्र लिखकर मामा को याद दिलाया गया कि जो आपने वादा किया था 2018 में 90 प्रतिशत की नीति लागू करने और नियमितीकरण किया जाए।