इन्दौर। जिले का नेहरू वन ग्राम अब राजस्व वन ग्राम में परिवर्तित होगा। इसके लिये आज यहां सम्पन्न जिला स्तरीय समिति की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। अनुमोदन पश्चात यह प्रस्ताव आगामी कार्रवाई के लिये राज्य स्तरीय समिति को भेजा जायेगा।
इस संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वन मंडलाधिकारी नरेन्द्र पांडवा सहित अन्य अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 5 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने का शुरूआत में प्रस्ताव था। इनमें से चार गांव उमठ, तेलनमाल, रसकुंडिया तथा नाहर झाबुआ को संपूर्ण राजस्व अभिलेख होने से पूर्ववत स्थिति में ही रखने की अनुशंसा की गई। इन गांवों में राजस्व रिकार्ड संधारित है और राजस्व ग्राम की तरह ही सभी सुविधाएं मिल रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।