मनासा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने नगर की साफ सफाई में नगर की रैंकिंग में सुधार के प्रयास करने व नगर की जनता का सहयोग लेने संबंधित निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर जैन ने नगर परिषद सभा कक्ष में पार्षदों, परिषद कर्मचारियों सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि नगर परिषद स्वच्छता रैंकिंग में पिछले वर्ष 56वें स्थान पर था। इस वर्ष में चाहता हूँ की 50 से अंदर आने के प्रयास करने चाहिए। आप ने प्लास्टिक की थैलियों, पीवीसी डिपोजल के उपयोग पर चिंता प्रकट की साथ ही कपड़े की थैलियों के उपयोग पर जोर दिया। गिला व सुखा कचरा भी अलग अलग रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित करना चाहिए।
नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी ने जिला कलेक्टर को आश्वस्त करते कहा कि आप के निर्देशों का पालन करते हुए नगर विकास व सफाई रैंकिंग में उच्च स्थान पाने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे। उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया ने नगर में सड़को पर पशु पालकों द्वारा गंदगी फैलाने को लेकर भी ध्यान आकर्षित किया गया। ब्रांड एंबेसेडर अजय तिवारी ने भी संबोधित किया। सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।आखरी में सभी उपस्थित को जिला कलेक्टर ने स्वच्छता की शपथ दिलवाई।