BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 5:19 pm
KHABAR : राज्यपाल ने टीबी के विरूद्ध जंग में उत्कृष्ट योगदान के लिये कलेक्टर प्रसाद को किया सम्मानित, बेस्ट परफार्मिंग अवार्ड से नवाजा, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर अवि प्रसाद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में किये जा रहे उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह में प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान 2022-23 के लिए कटनी जिले को बेस्ट परफार्मिंग पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मीनाक्षी को समारोह को संबोधित करने का भी गौरव प्राप्त हुआ।  राज्यपाल पटेल ने कटनी जिले में कलेक्टर प्रसाद के नेतृत्व में टी.बी. मुक्त कटनी के लिए किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने लोगों से नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी. के खिलाफ जंग को मजबूती देने का आव्हान किया। राज्यपाल पटेल ने कटनी में पिछले 6 माहों की अल्प अवधि में ही टी.बी. मुक्त अभियान से समाज को जोड़ने में मिली कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त की।नि-क्षय मित्र मीनाक्षी ने किया संबोधित   कटनी जिले में नि-क्षय मित्र की ब्रांड एम्बेसडर और जिला रेडक्रॉस समिति की आजीवन सदस्य 13 वर्षीय मीनाक्षी क्षत्रिय ने भी समारोह को संबोधित किया। मीनाक्षी देश की सबसे युवा नि-क्षय मित्र है। मीनाक्षी द्वारा कम उम्र में ही टी.बी. रोग के प्रति प्रदर्शित जागरूकता के प्रशंसकों में अब प्रदेश के राज्यपाल पटेल भी शामिल हो गये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही मीनाक्षी की सराहना कर चुक हैं।135 नि-क्षय मित्र बने कलेक्टर प्रसाद द्वारा टी.बी. उन्मूलन अभियान से लोगों के जुड़ने की अपील के बाद कटनी जिले में अब तक 135 नि-क्षय मित्र बन चुके हैं। जो इस पुनीत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कलेक्टर की पहल पर समूचा जिला क्षय रोग के उन्मूलन की दिशा में कार्य करने के लिए जनभागीदारी की भावना से उत्साहित और संगठित हैं।हर माह 355 मरीजों को मिल रहा पोष्टिक आहार शासन द्वारा टी.बी. पीड़ितों के दवा और इलाज की निरूशुल्क व्यवस्था है। लेकिन निरूशुल्क दवा के साथ पौष्टिक आहार मिलने से दवा ज्यादा कारगर और प्रभावी हो जाती है और मरीज जल्दी स्वस्थ होता है। वर्तमान में जिले में नि-क्षय मित्र पहल के तहत प्रतिमाह 355 टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार मुहैया कराया जा रहा है। अभियान से समाज को जोड़ने से करीब 15 लाख रूपये की सहयोग राशि मिली।कलेक्टर ने कहा- यह कटनीवासियों का सम्मान है    कलेक्टर प्रसाद ने टी.बी. उन्मूलन हेतु जिले को मिली सराहना और प्रशस्ति पत्र का पूरा श्रेय कटनीवासियों को देते हुए कहा कि- सही मायनों में यह पूरे कटनी की जनता-जनार्दन का सम्मान है। प्रसाद ने पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ टी.बी. मुक्त कटनी बनाने में जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ और समाजसेवियों एवं उद्योगपतियों से मिल रहे योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE