कटनी। बुधवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में आयोजित समय - सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के विभिन्न विभागों के समय सीमा के प्रकरणों सहित, न्यायालयीन प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाकर प्रकरणों पर निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिविर गेमावत, ए.डी.एम रोमानुस टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी एस.डी.एम प्रिया चंद्रावत, महेश मंडलोई, प्रदीप मिश्रा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, आयुक्त नगर निगम, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, श्रम अधिकारी के.बी मिश्रा, खनिज अधिकारी संतोष सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरि सिंह, लोक सेवा केन्द्र प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, ई गवर्नेंस अधिकारी सौरभ नामदवे सहित अन्य विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही। न्यायालयीन प्रकरणों मंे लापरवाही करने पर होगी कड़ी कार्रवाही समय- सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर प्रसाद द्वारा जिले के विभिन्न विभागों पशुपालन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, सहकारिता विभाग, जनपद पंचायतों, नगर निगम, स्कूल शिक्षा विभाग, उर्जा विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, भू अभिलेख विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर प्रसाद नें विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त नही किये जानें पर गहन नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर प्रसाद ने कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण हेतु नोड़ल अधिकारी नियुक्त करें और उनकी जानकारी से अवगत करावें ताकि आवश्यकता पड़नें पर उनसे संपर्क किया जा सके। विभाग प्रमुखों को लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जिन प्रकरणों में जवाबदावा प्रस्तुत नहीं किया गया है उनमें एक सप्ताह में जवाबदावा लगावाते हुए जवाबदावे की प्रति से अवगत करावें। कलेक्टर प्रसाद नें कहा कि ऐसे विभागीय अधिकारी जिन्होने न्यायालयीन प्रकरणों हेतु ओ.आई.सी नियुक्त नहीं किया है, वे शीध्र ही ओ.आई.सी नियुक्त कर लें, न्यायालयीन प्रकरणों मंे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी।लिपिकों को दे टेªेनिंग कलेक्टर प्रसाद ने विभागीय कार्याे को सुचारू रूप से संपादित किये जाने हेतु विभाग मंे पदस्थ लिपिकों को फाईलों के मूवमेंट एवं रखरखाव संबंधी ट्रेनिंग दिये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर प्रसाद द्वारा कर्मचारियों को ई -दक्ष कार्यालय के माध्यम से कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। विभिन्न विभागों की ओर प्रेषित किये जानें वाले पत्रों का डेटा संधारित करने एवं शीध्र कार्यवाही किये जाने हेतु पत्रों को ऑनलाईन भेजने की व्यवस्था हेतु तकनीकी विशेषज्ञ प्रफुल्ल श्रीवास्तव को आवश्यक निर्देश दिए गए। समय -सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर प्रसाद ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु मे पेयजल जल आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृण रखनें के निर्देश प्रदान किये जाकर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर तैयार करनें हेतु निर्देशित किया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत प्याज की गोदाम निर्मित कराये जाने हेतु उपसंचालक कृषि एवं उद्यानिकी को प्याज की उपज वाले क्षेत्रों का संयुक्त सर्वे कर जानकारी प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया गया। स्वसहायता समूह के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु प्राप्त 42 आवेदनों पर कार्यवाही करनें हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला को निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर प्रसाद द्वारा गौशाला भूमि के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच कराने, जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक मास्टर प्लान अनुसार सड़क चौड़ीकरण करने में आने वाली निजी भूमियों एवं भवनों के मुआवजे की राशि, बहोरीबंद में कृषि उपज मंडी के संचालन, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्मित कराये गए तालाबों को शासकीय भूमि मे दर्ज कराने, शासन माफियाओं से वसूली की कार्यवाही, मीसाबंदी परिवार को स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान किये जाने, नवीन उर्वरक विक्रय केन्द्र खोलने, स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने, दूरसंचार नीति के संबंध मे लंबित प्रकरणों के निराकरण कराने, सुराज योजना हेतु भूमि उपलब्ध कराने, विकासखण्डों में स्थित स्कूल परिसर के अतिक्रमण को हटाने सहित अन्य प्रकरणों पर चर्चा की जाकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।