मंदसौर। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा बताया कि गया कि जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट 28 अप्रैल को रात्रि 11.30 बजे गांधीसागर मंदसौर आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार 29 अप्रैल को सुबह 9 बजे गांधीसागर जलाशय का निरीक्षण करेंगे। उसके पश्चात सुबह 11 बजे जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। शाम 4 बजे भानपुरा में ताखाजी मध्यम सिंचाई परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के पश्चात भानपुरा से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।