सोनकच्छ। भोरासा नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी के द्वारा सोमवार को नगर के सभी शासकीय स्कूलों का दौरा किया गया। तब स्कूलों में आधे से ज्यादा स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। वहां मौजूद स्टाफ के अन्य लोगों से जब इन्होंने चर्चा की तो स्टाफ के ना मोजूद होने की जानकारी ली गई। इसमें अलग-अलग कारण सामने आए और स्कूल समय के दौरान स्कूल से कई शिक्षक नदारद रहने से नगर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की।
जोशी ने कहा कि इस तरीके का कार्य शिक्षको द्वारा अगर यहां पर किया जा रहा है तो हमारे नगर के बच्चों का भविष्य खतरे में है अभी स्कूल में बच्चे नहीं भी आ रहे हैं तो इन्हें अपने समय पर ड्यूटी पर रहना चाहिए। इसी तरह का कार्य बच्चों की मौजूदगी में भी यह शिक्षक करते होंगे जिससे कि बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ता होगा। स्कूल परिसर के हर स्कूल में जाकर इन्होंने जब देखा तो सारे के सारे स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था। इसकी शिकायत जिलाधीश से करने का मन बनाया है व यह भी कहा कि में जिलाधीश से मांग करूंगा कि शिक्षकों की अदला बदली की जाए जिससे कि इस तरह का आचरण यहां पर मौजूद शिक्षक जो अपनी मर्जी चला रहे हैं वह ना चला पाए।