मनासा। प्रत्येक गुरुवार राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर नीमच दिनेश जैन द्वारा तहसील मनासा की ग्राम पंचायत मोया का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर के द्वारा ग्रामीण लोगों से रूबरू होते हुए राजस्व संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे नामांतरण बंटवारा सीमांकन भू अधिकार ऋण पुस्तिका मुख्यमंत्री रोजगार योजना स्वामित्व योजना आदि पर चर्चा की गई।
गांव के अन्य महत्वपूर्ण विषय जैसे आंगनवाड़ी भवन, स्कूल भवन, उचित मूल्य दुकान, पेयजल समस्या, सुगम सड़क, उप स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में कोई समस्या तो नहीं है, आदि पर ग्रामीणों से चर्चा की गई।