BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 7:54 pm
BIG REPORT : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने महिला पुलिस हेल्पलाइन की शुरूआत की, रतलाम पुलिस यातायात को सृदढ़ बनाने हेतु शुरु करेगी विशेष अभियान, पढ़े पवन कुमार धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे प्रेस वार्ता की गई। 
प्रेस वार्ता मे बहगुणा द्वारा रतलाम शहर के यातायात को सृदढ़ बनाने हेतु दिनांक 01 मई 2023 से दिनांक 15 मई 2023 तक विशेष अभियान चलाये जाने हेतु बताया गया। जिसमे रतलाम शहर के यातायात को सुव्यवस्थित चलाने हेतु एवं लोगो को यातायात नियमो का पालन कराये जाने हेतु पुलिस द्वारा सख्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले, शराब पिकर वाहन चलाने वाले, बिना लाईसेंस के वाहन चलाने वाले, गलत साईड मे वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की जावेगी साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियो के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जावेगी। इसके साथ ही शहर की यातायात की समस्याओ मे सुधार किये जाने हेतु नगर निगम के साथ मिलकर संय्युक्त रुप से समस्याओ का निराकरण भी किया जावेगा।

बहुगुणा द्वारा जिले मे महिलाओ से छेड़छाड़ करने वाले मनचलो, असामाजिक तत्वो द्वारा अराजकता फैलाने, स्कुल/कॉलेज/कोचिंक संस्थानो के सामने असमाजिक तत्वो के जमावड़े, सूदखोरी, जुआ-सट्टा, सायबर संबंधी फ्रॉड एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियो की जानकारी देने के लिये एक हेल्पलाईन नम्बर (7049127232) भी जारी किया गया है। किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त संबंध मे किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस तक पहुचाना हो तो वह हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर सूचना दे सकता है। हेल्पलाईन पर सूचना देने वाले का नाम सुरक्षा की दृष्टि से गोपनीय भी रखा जावेगा।

 पुलिस अधीक्षक के समक्ष शहर में सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने एवं अन्य समस्याओ की जानकारी मिलने पर उनके द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान को उक्त समस्याओ का पता कर निराकरण हेतु निर्देशित भी किया गया है। प्रेस वार्ता मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक  हेमंत चौहान, यातायात डीएसपी अनिल रॉय एवं रक्षित निरीक्षक खिलावन मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE