नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक, अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात सप्ताह के चौथे दिन दिनांक 27 अप्रैल 2023 को वाहन चैकिंग के दौरान चालकों एवं आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी तारतम्यल में यातायात सप्ताह के अंतर्गत कल अवैध ऑटो एवं नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वाहन चैकिंग के दौरान नाबालिग वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई जिसमें कुल 07 चालान बनाये जाकर समन राशी 11000 रूपये वसूल की गई। अवैध रूप से संचालित ऑटो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई जिसमें कुल 01 चालान बनाये जाकर समन राशी 5000 रूपये वसूल की गई। अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 49 चालान बनाये जाकर समन राशी 34000 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार कल दिनांक तक जिला नीमच में कुल 57 चालान बनाये जाकर समन राशी 50000 रूपये वसूल की गई।