BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 10:44 am
REPORT : ग्राम मोया के राजस्‍व सेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुये कलेक्‍टर दिनेश जैन, समस्याएं सुन अधिकारियों को मौके पर दिए निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित किये जा रहे राजस्‍व सेवा अभियान के तहत तीसरे गुरूवार को जिले के 13 गांवों में विशेष राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का निराकरण राजस्‍व अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया। कलेक्‍टर दिनेश जैन नीमच जिले के मनासा उपखण्‍ड के ग्राम मोया में आयोजित राजस्‍व सेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुये और ग्रामीणों की समस्‍याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार, सरपंच  गोपाल धनगर एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राजस्‍व सेवा शिविर को संबोधित करते हुये कलेक्‍टर  जैन ने कहा कि, मुख्‍य मंत्री लाडली बहना योजना के तहत 30 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन भरवाये जा रहें है । शेष रही सभी महिलायें इस योजना के तहत अपने आवेदन शीघ्र कर दें। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर फोती नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों के निराकरण एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।उन्‍होने राजस्‍व रिकार्ड में नाबालिग दर्ज ऐसे खातेदार जो बालिग हो गये है। राजस्‍व अभिलेख में उन्हे बालिग के रूप में दर्ज करने के निर्देश राजस्‍व अधिकारियों को दिये।

कलेक्‍टर जैन ने मोया में पुराने पंचायत भवन का निरीक्षण कर अनुपयोगी पंचायत भवन को डिस्‍मेंटल करवाने की कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्‍होने गांव में निर्माणाधीन नवीन आंगनवाडी भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश भी पंचायत सचिव को दिए।

कलेक्‍टर जैन ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि ग्रमीण राजस्‍व संबंधी खसरा बी.एन. की प्रति पावती की कापी आनलाईन प्राप्‍त कर सकते है। इससे उन्‍होने छोटे-छोटे काम के लिए किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। कलेक्‍टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि राजस्‍व संबंधी ऑनलाईन सेवाओं के संबंध में पोस्‍टर तैयार करवाकर पंचायत भवनों की दीवारों पर चस्‍पा करवाए। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से पीएम सम्‍मान निधि का भुगतान मिलने की जानकारी ली। ग्रामीण सीताराम, भागीरथ, हुल्‍लासी बाई को किसान सम्‍मान निधि की राशि नही मिलने पर उनके नाम सारा एप पर अपलोड करवाकर, उन्‍हें सम्‍मान निधि की राशि का भुगतान करवाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने निराश्रित पेंशन राशि के नियमित भुगतान की जानकारी ली और निर्देश दिए कि गांव के हितग्राहियों को पोस्‍ट आफिस के माध्‍यम से उनके घर पर ही पेंशन राशि का भुगतान करवाये। कलेक्‍टर ने सचिव को निर्देश दिए, कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए निराश्रित होना जरूरी है। बीपीएल होना जरूरी नहीं है। अतरू सभी पात्र निराश्रितों को निराश्रित पेंशन स्‍वीकृति की कार्यवाही करें। कलेक्‍टर ने गांव में नवीन उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने तथा हाईस्‍कूल भवन निर्माण के लिए जमीन आरक्षित करवाने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE