झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा 27 अप्रैल को एडीएम कार्यालय, जिला शिक्षा केन्द्र एवं जिला सूचना विज्ञान केन्द्र का रोस्टर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभाग से संबधित रिकार्डस चेक किए गए। जिसमें उपस्थिती रजिस्टर, अवकाश रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टर का अवलोकन किया गया। हुड्डा द्वारा फाईलों को व्यवस्थित करने एवं अप-टू-डेट करने के साथ ऑफिस को व्यवस्थित व स्वच्छ रखने के निर्देश दिये गए। इस दौरान एडीएम एस.एस. मुजाल्दा एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।