नीमच। प्रदेश के जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के मंत्री तुलसीराम सिलावट शनिवार 29 अप्रेल को दोपहर एक बजे गांधी सागर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे रामपुरा जिला नीमच आएंगे। मंत्री सिलावट रामपुरा में फिश कलेक्शन सेंटर का भ्रमण कर, मछुआ बंधुओं से संवाद तथा रामपुरा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे। तद्पश्चात इसी दिन दोपहर 3 बजे रामपुरा से भानपुरा जिला मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।