BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 11:51 am
REPORT : कलेक्टर सूर्यवंशी ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, अधिकारियों को दिए सीमांकन तथा बंटवारे के प्रकरण जान-बूझकर नहीं अटकाए, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। हमारे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आम आदमी की भलाई के लिए 24 घंटे कार्यरत हैं। राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके कार्य व्यवहार से किसी आम आदमी को कोई परेशानी नहीं हो। कार्यालय में आने वाले व्यक्ति का कार्य तत्काल किया जाए। राजस्व अधिकारी अपने स्वार्थवश सीमांकन बंटवारे जैसे कार्यों को जान-बूझकर नहीं अटकाए अन्यथा की स्थिति में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उक्त निर्देश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा गुरुवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव पांडे, त्रिलोचन गौड़, मनीष जैन आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों के वर्तमान माह में निपटारे का प्रतिशत जीरो है उनके विरुद्ध कार्रवाई तथा शोकाज नोटिस जारी किया जाएगा। इसी प्रकार जिन अधिकारियों के न्यायालय में प्रकरण 6 माह से अधिक लंबित स्थिति में है उनका वेतन रोक दिया जाएगा। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को निर्देशित किया कि उपरोक्त प्रकार के अधिकारियों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें।वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आगामी 31 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि 31 मार्च का इंतजार नहीं करें। धारणाधिकार के साथ-साथ वसूली की समीक्षा कलेक्टर द्वारा प्रत्येक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में की जाएगी।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। नक्शा तरमीम तथा नक्शों के प्रकाशन के संबंध में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने प्रथम प्रकाशन, द्वितीय प्रकाशन, संशोधन, ग्राउण्ड प्रतिवेदन तथा अंतिम प्रकाशन की जानकारी गूगल शीट पर देने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कृषि संगणना में ढिलाई बरतने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।खनिज मामलों में समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि एसडीएम अवैध उत्खनन परिवहन पर सख्त निगरानी रखें। प्रत्येक सप्ताह प्रकरण बनाएं। भू-माफिया तथा अतिक्रमण से मुक्त भूमि की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में नायब तहसीलदारों को विशेष रूप से काम करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE