BREAKING NEWS
BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आईटीआई में 11 जून को रोजगार मेला, 18 से 29 वर्ष.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का.. <<     BIG NEWS : एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग.. <<     KHABAR : शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता, कियोस्क.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी अजमेरा, परिवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 5:38 pm
BIG REPORT : विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी- यादव, विधायक ने ली विकासखण्ड के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद के विधायक सचिन यादव ने गुरूवार को विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ अनुविभागीय अधिकारी के साथ राजस्व कार्यालय में समीक्षा कीं। विधायक यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कांग्रेस पक्ष के विधायको के विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं की राशि नही दी देने का आरोप लगाया। 

विधायक ने कहा कि महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति नहीं दी जा रही है। उदाहरण के तौर पर कसरावद-पीपलगोन मार्ग की स्वीकृति के लिए मेरे द्वारा कई बार विधानसभा में प्रश्नों के माध्यमों से और पत्राचारों के माध्यम से मांग की जा रही है। परन्तु आज तक स्वीकृति नही मिलना इसका उदाहरण है। यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जिन गांवों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है उन ग्रामों में शीघ्र पेयजल की व्यवस्था करे विशेषकर आदिवासी क्षेत्र एवं पूरे विकासखवण्ड में आ रही पेयजल की परेशानी को शीघ निराकरण करें। अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कसरावद को निर्देशित किया कि वे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण करें और निर्माैण कार्यो के साथ ही पेजयल समस्या वाले गामों को चिन्हित कर पेयजल समस्या का निराकरण करे।  

यादव ने महिला बाल विकास, विद्युत मंडल, खादय विभाग, शिक्षा विभाग के साथ ही राजस्व विभाग में चल रहे विकास कार्य और हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा की। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अग्रिम कुमार को निर्देष दिये कि वर्तमान में ग्राम पंचायतों में पटवारी सप्ताह में एक भी दिन ग्राम पंचायम मुख्यालय पर नहीं जाने के कारण आमजनों के साथ ही किसानों को अपने राजस्व प्रकरणो की समस्याओं का सामना करना पडता है। सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को पटवारी अपने हल्के की ग्राम पंचायत में अनिवार्य रूप से उपस्थिति होकर ग्रामीणों की समस्या को सुने और निराकरण करे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराये। 

विधायक सचिन ने रोगी कल्याण समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसरावद की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यादव ने ब्लाक मेडिकल अधिकारी महेन्द्र गोयल को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार मिलेे, ये सुनिश्चित करे। यादव मरीजों की सुविधा के लिए विधायक निधी के साथ ही रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कई सुविधाऐं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पेयजल व्यवस्था, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन, पोस्ट मार्टम के सामने टीन शेड और कुर्सी निर्माण के साथ ही उपचार के लिए उपकरणों के क्रय करने के निर्देश दिये है। 

इस अवसर पर अग्रिम कुमार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मीना झा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, प्रताप सिह अजनार तहसीलदार के साथ ही राजेन्द्रसिह यादव, डाॅं शिरीष जायसवाल, शेरू यादव, इन्दसिह राठोर, राजेश बागदरे, परसराम यादव, प्रविण मंडलोई, संजय यादव, गणपती पटेल के साथ ही बडी संख्या मे जनप्रतिनिधि और विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE