BREAKING NEWS
देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 11:22 am
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज प्रदेश के इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, जानिये कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश का मौसम मार्च माह की तरह अप्रैल माह में भी बदला-बदला से नजर आ रहा है। तेज गर्मी पड़ने वाले मौसम में अचानक बारिश होने से नागरिकों को ठंडक का अहसास हो रहा है। यह स्थिति उत्तर भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से बन रही है। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एमपी में 4 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तेज गर्मी की बजाय 60 से 65 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरेंगे। आज और कल समूचे प्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव रहेगा। कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान भी लगाया गया है। 1 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसकी वजह से आगामी 3-4 दिन मौसम बदला ही रहेगा।

नीमच में देर रात से हल्की बारिश-
प्रदेश के अंतिम छोर व राजस्थान की बॉर्डर पर बसे नीमच जिले में भी मौसम में आए एकाएक बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। नीमच में शुक्रवार देर रात से हल्की बारिश का दौर जारी है जो शनिवार सुबह तक रूक-रूककर होती रही। 

आज इन जिलों में बारिश के आसार- 
भोपाल, चंबल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार है। इस कारण भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिलों में असर देखने को मिलेगा। इंदौर, उज्जैन और रीवा संभाग में भी बारिश का दौर चलेगा। रतलाम, मंदसौर व नीमच में भी इसका असर दिखेगा। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE