शाजापुर। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की वर्ष 2023 के प्रथम त्रैमास की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, अजाक डीएसपी केके शर्मा, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण मीना मण्डलोई, अशासकीय सदस्य महेश हाड़ा एवं विक्रम मालवीय उपस्थित थे।
बैठक में वर्ष 2016 के पूर्व के प्रकरणों की बैंक में जमा राशि को वापस लेने के संबंध में चर्चा हुई। कलेक्टर ने राहत राशि वितरण के संबंध में पीड़ितों को क्रमानुसार राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही शिकायत दर्ज कराने आने वाले पीड़ितों को यात्रा भत्ता, मजदूरी की प्रतिपूर्ति, भोजन व्यय आदि की राशि देने के लिए अजाक थाने को राशि प्रदान करने के निर्देश दिये। राशि वितरण में किसी तरह की अनियमितता न हो, इसके लिए पीड़ितों को समक्ष में राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।
इस मौके पर अशासकीय सदस्य हाड़ा एवं मालवीय ने सुझाव दिया कि अस्पर्श्यता निवारण शिविर उन्हीं गांवों में लगाया जाए, जहां कि अनुसूचित जाति की शतप्रतिशत आबादी हो।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।