मनासा। सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंत्तर्गत जिला नीमच के वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण केंप आयोजित करने हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर सी दांगी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा के नेत्र चिकित्सक किरण बंसल और रमेश अहिरवार के समन्वय से कुल 62 चालको का नेत्र परीक्षण किया गया।
आज अति पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के निर्देशन में यातायात सप्ताह के पांचवे दिन दिनांक 28 अप्रैल 2023 को वाहन चैकिंग के दौरान चालकों एवं आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी तारतम्य में यातायात सप्तातह के अंतर्गत आज मनासा में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण केंप आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत कुल 62 वाहन चालको का नेत्र परीक्षण किया गया। वहीं दूसरी ओर मनासा पुलिस द्वारा मंदसौर रोड पर वाहन चालकों की चेकिंग की गई जिसमें 13 वाहन चालकों के चालान कर 4700 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी।