आगर मालवा। विद्यार्थियों को अवकाश अवधि में भी शिक्षण एवं सह अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार सीखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शहर के शासकीय सीएम राइज विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह समर केम्प सीएम राइज विद्यालय आगर मालवा में अध्यनरत कक्षा 03 से 08 तक विधार्थियों के लिए 01 मई से 13 मई 2023 तक प्रात 08 बजे से 10 बजे तक किया जावेगा। उक्त समर केम्प से विद्यार्थियों में नवीन रचनात्मक कार्य करने के कौशल का विकास होगा तथा उनमे छुपी हुई प्रतिभा को विकसित कर प्रदर्शित करने के उचित अवसर उपलब्ध हो सकेंगें। समर केम्प के लिए चार गतिविधियों क चयन किया गया है जिसके प्रशिक्षण हेतु विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जो 01 मई से 13 मई तक विद्यार्थियों को चयनित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
उक्त प्रशिक्षण में व्यव्क्तित्व विकास (पर्सनालिटी डेवलपमेंट) एवं अंग्रेजी बोलना (स्पोकन इंग्लिश), वैदिक गणित, विभिन्न प्रकार की चित्रकलाएं एवं रोल प्ले एवं अभिनय जैसी गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है। समर केम्प के दौरान प्रतिदिन योग अभ्यास भी कराया जावेगा। केम्प में प्रत्येक गतिविधि हेतु सीमित रूप से मात्र 30 विद्यार्थियों को शामिल किया जाना है जिसमे “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश होगा स समर केम्प में प्रवेश हेतु इच्छुक पालक विद्यालय में 10 रूपये जमा कर अपने बच्चों का पंजीयन 30 अप्रेल तक करा सकते है। समर केम्प की सभी आवश्यक तैयारियो हेतु संस्था के उमाशी श्री संदीप तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समर केम्प के सामपन के अवसर पर उपरोक्त गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जावेगा एवं इनकी कला के विकास हेतु आगामी तैयारियों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जावेगा। अधिक जानकारी हेतु नोडल अधिकारी संदीप तिवारी से मोबाइल नंबर 9314419663 पर एवं विक्रम सिंह पंवार मोबाइल नंबर 9424827548 तथा संस्था के प्राचार्य से मोबाइल नंबर 9425188664 पर संपर्क कर सकते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।