गुना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व मैं रुठियाई मंडल में सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय बैठक रखी गई। इसमें दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बंकेश धाकड़ पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नितिन शर्मा, महामंत्री विवेक चंदेल उपस्थित रहे। मंडल सशक्तिकरण बैठक में संपूर्ण पंचायत एवं वार्ड स्तर पर युवा चौपाल अभियान को आगामी 30 अप्रैल तक संपूर्ण कराने हेतु सभी मंडल पदाधिकारियों को कार्य विभाजन करें।
आगामी 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम का 100 वा एपिसोड प्रधानमंत्री के द्वारा सभी मंडल पदाधिकारियों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सुनाया जाना सुनिश्चित करें। अपने मंडलों की मंडल पदाधिकारियों की कार्यों की समीक्षा करें। युवा मोर्चा के द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर 10 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को व्यापक रूप से सुनाया जाना सुनिश्चित किया।