BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवड़ में.. <<     KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 4:21 pm
REPORT : पचास नए ट्रांसफार्मरों से और सुदृढ़ होगी बिजली वितरण व्यवस्था, पांच करोड़ रूपए होंगे व्यय, दो माह में पूर्ण हो जाएगा कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले के ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की बिजली वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पचास नए ट्रांसफार्मर एसएसटीडी योजना के तहत मंजूर किया गए है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक  अमित तोमर ने इनकी मंजूरी दी है। इन पर करीब पांच करोड़ रूपए व्यय होंगे, दो माह में कार्य पूरा करने के लिए संबंधितों को आदेशित किया गया है।

 बिजली वितरण कंपनी के इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि महाराजगंजखेड़ा, जामीदो, किठोदा, कदवाली, ब्राह्मण पिपल्या, गवला, अजनोद, चागल, पुवार्डा , पुवार्डा हप्पा, हांसा खेड़ी, नागपुर, पुवार्डा दाई मंदिर के पास, बड़ोदिया खान सभी 100 केवीए के 13 ट्रांसफार्मर सांवेर क्षेत्र में लगेंगे। इसी तरह महू क्षेत्र के मतलबपुरा में दो स्थानों पर, भाटखेड़ी, गुवाड़ी, कुशलगढ़, दातोदा, गुलार चौकी, मांगलिया(बड़गोंदा), सिलोटिया में दो स्थानों पर, कुमटी, सिहोड़ में दो स्थानों पर, उंडवा, अम्बाड़ा, फफूंद, जामनिया, केवटिया झिरी, हासलपुर में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। राऊ क्षेत्र की तपालघाटी, उमरीखेड़ा, असावद खुर्द, मोरोद, रंगवासा, पिपल्दा, असरावद रोड तिल्लौर में ट्रांसफार्मर लगेंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि इसी तरह देपालपुर क्षेत्र में सुनाला, बनेड़िया, कलमेर, चंबल गौतमपुरा रोड, रुद्राखिया में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। बेटमा, पीथमपुर रोड क्षेत्र में भी चार ट्रांसफार्मर लगेंगे। नए ट्रांसफार्मरों से न केवल बिजली वितरण क्षमता में विस्तार होगा, बल्कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र में और भी अच्छे वोल्टेज से बिजली वितरण होगा। ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रबंध निदेशक द्वारा स्वीकृत सभी जगह एसएसटीडी योजना के तहत नवीन ट्रांसफार्मर एवं संबद्ध कार्य समय पर किए जाएंगे। इसके लिए ग्रामीण वृत्त के चारों कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन, राजेश माहौर, आकाश बंसल, टीसी चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी के रूप में दायित्व सौपा गया हैं। ये अधिकारी गुणवत्ता एवं समय पालन का ध्यान रखेंगे।

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE