छतरपुर। जिले के बिजावर नगर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल तथा माॅडल हायर सेकंडरी स्कूल में नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा सम्पन्न कराई गई । इस चयन परीक्षा के लिए दर्ज 799 बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना था। लेकिन 613 बच्चे ही शामिल हो सके और 186 बच्चे अनुपस्थिति रहे। इस परिक्षा का आयोजन बिजावर स्थित दो विद्यालयों में कराया गया था। इस परिक्षा को बिजावर विकास खण्ड के लगभग सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से आए हुए बच्चों द्वारा दिया गया। इस चयन परीक्षा को सुबह 11.30 से प्रारंभ कर दोपहर 1.30 बजे तक सम्पन्न कराया गया।
हम आपको बता दें कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित नवोदय विद्यालय समिति के माध्यम से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए इस चयन परीक्षा आयोजन किया जाता और मैरिट के आधार पर चयनित बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाता है। जहां बच्चे को आवासीय रुप से रखकर कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिया जाता है और कक्षा 12 वीं तक बच्चे अध्ययनरत रहते हैं।