नीमच। कलेक्टोरेट नीमच में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई कर, डीकेन निवासी आवेदिका धापू बाई पति गोपाल मालवीय को पति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर नगर परिषद डीकेन द्वारा पीडिता को राशि का भुगतान नहीं करते हुए, उसके ससुर के खाते में भुगतान कर देने पर निर्देश दिए,कि धापूबाई को उक्त राशि का भुगतान दिलाया जाये। कलेक्टर ने जनसुनवाई में पी.ओ.डूडा व श्रमिक निरीक्षक को निर्देश दिए कि पीडिता के ससुर के खाते में जमा की गई 4 लाख रूपये की राशि आवेदिका धापू बाई को तत्काल खाते में भुगतान करवाई जाये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।