BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 6:06 pm
BIG REPORT : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष पूजन-अभिषेक, उपलब्धियों को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, प्रबुद्धजनों से किया संवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा बुधवार को शहर के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के सफल भविष्य की कामना की गई। साथ ही जिलेभर में विशेष जनसंपर्क अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में निरंतर सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाले नागरिकों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताया गया।

कार्यक्रम के तहत भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, सामूहिक पूजन, महाआरती, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। उपस्थित जनों ने भारत की उन्नति, समृद्धि तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।

जनसंपर्क अभियान में प्रबुद्धजनों से संवाद-
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान भी प्रारंभ किया गया। अभियान के तहत समाजसेवी एवं पूर्व रोटरी गवर्नर दर्शन सिंह गांधी तथा सरोज गांधी से उनके निवास पर भेंट कर प्रधानमंत्री के कार्यकाल पर विचार-विमर्श किया गया।

दर्शन सिंह गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस अवधि में भारत ने विकास की नई गति प्राप्त की है और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान मधुसूदन खंडेलवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, अशफाक बोहरा, ओ.पी. मंत्री सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों से भी संवाद किया गया। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को विकास, सुशासन और सर्वसमावेशी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, महामंत्री धनसिंह कैथवास, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, दारा सिंह यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE