नीमच। लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने से अपनी पढाई जारी रख पाई है। लाडली लक्ष्मी योजना मुस्कान के लिए काफी मददगार साबित हुई। मुस्कानको कक्षा 5वीं एवं 8वीं में छात्रवृत्ति का लाभ भी मिला है। नीमच जिले के पडदा निवासी मुस्कान के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण मुस्कान की पढाई वर्ष-2019 में छूट गई थी। आंगनवाडी कार्यकर्ता की समझाईश पर मुस्कान ने 10वीं का फार्म भरकर परीक्षा दी है।
मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने से मुस्कान काफी खुश है। वह पढ लिखकर अपने पैरो पर खडा होना चाहती है। इस कार्य में लाडली लक्ष्मी योजना से उसे काफी मदद मिली है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का धन्यवाद अदा कर रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।