BREAKING NEWS
NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया.. <<     NEWS : 35 साल की सेवा को समाज का सलाम, सेवादार.. <<     BIG REPORT : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भूतेश्वर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 की बड़ी सफलता, स्थाई.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बिना अनुमति निर्माण.. <<     दगड़खेड़ी में किसानों का धरना जारी,जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान के घर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने पर.. <<     KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 5:16 pm
BIG REPORT : एफडीआर तकनीक से होगा श्यामपुर-सीहोर सड़क का निर्माण, कम लागत में दो गुना मजबूत बनेगा मार्ग, पढ़े खबर   

Share On:-

सीहोर। श्यामपुर को सीहोर से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से किया जा रहा है। इस तकनीक से बनने वाली यह प्रदेश की पहली सड़क है। सामान्य तकनीक से 6 मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में करीब सवा करोड़ रुपए का खर्च आता है, जबकि एफडीआर पद्धति से सड़क के निर्माण में 40 से 50 फीसदी कम लागत आती है और यह सामान्य से दो गुना मजबूत भी होती हैं।

बताया गया है कि शीघ्र ही इस सड़क के आने वाले अनेक ग्रामों के अप्रोच रोड भी 30 मीटर बनेगी जिससे ग्राम राजू खेड़ी, मानपुरा, रोला, शेखपुरा, मगर खेड़ा, बड़ी खजूरिया, सिराडी, निवारिया, दुपाड़िया, खंडवा, छोटा खजुरिया, आदमपुर, मुंज खेड़ा और गुलखेड़ी के ग्रामीणों को भी लाभ होगा। सीहोर श्यामपुर के बीच 24.30 किमी लंबी और 6 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में करीब 29 करोड़ रुपए की लागत आएगी

बताया गया है कि एफडीआर पद्धति से सड़क के निर्माण में 40 से 50 फीसदी लागत कम आती है। एक किमी लंबी 6 मीटर चौड़ाई वाली सामान्य सड़क को बनाने में जहां करीब सवा करोड़ रुपए की लागत आती है वहीं इस पद्धति में 50 लाख रुपए तक का खर्च आता है और यह सड़क सामान्य सड़क से अधिक मजबूत होती है। सामान्य सड़क की उम्र 5 साल की होती है, जबकि इसकी उम्र 10 साल होगी।

सीहोर-श्यामपुर के बीच बनाई जा रही 24.30 किमी लंबी इस सड़क को बनाने में 29 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसे फुल डेप्थ रिक्लेमेशन यानि एफडीआर तकनीक से बनाया जा रहा है। यह सड़क इस तकनीक से बनने वाली प्रदेश की पहली सड़क है। इससे पहले उत्तरप्रदेश और तेलंगाना में इस पद्धति से कुछ सड़कें बनाई गई हैं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE