उज्जैन । कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले की नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के लिये निकाय स्तर पर मॉनीटरिंग समिति एवं जमीनी निरीक्षण टीम का गठन कर दिया है। टीम में सम्बन्धित अनुविभागीय अधिकारी अथवा तहसीलदार को अध्यक्ष बनाया गया है तथा इसके सदस्य सचिव मुख्य नगर पालिका अधिकारी अथवा उपायुक्त स्वास्थ्य रहेंगे। सदस्य के रूप में निकायों के स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी या उनके प्रतिधियों को रखा गया है। यह टीम आगामी अगस्त-2023 तक चयनित स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधों हेतु विशेष अभियान चलायेगी तथा अभियान के दौरान किये गये कार्यों एवं कार्यवाही की जानकारी गूगल लिंक पर प्रतिमाह की 23 तारीख तक अनिवार्यतः दर्ज करायेगी। यह जानकारी परियोजना अधिकारी डूडा एके शर्मा द्वारा दी गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।