कटनी। कार्यालय जनपद पंचायत बहोरीबंद सभागार में मंगलवार को दीनदयाल अन्त्योदय कियान्वयन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे के मुख्य आतिथ्य में किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष सुनील जयरत्नम एवं अन्य 19 सदस्य एस डी एम बहोरीबंद एवं अन्य समस्त विकास खंड स्तरीय अधिकारियो की उपस्थित रही। आयोजित बैठक में धान के बीजों को जांच हेतु कृषि महाविद्यालय भेजे जाने निर्णय लिया गया तथा कृषि विभाग को उक्त कार्य शीघ्रता से करने निर्देशित किया गया। ताकि उन्नत स्तर के बीज कृषकों को प्रदाय किए जावे तथा पैदावार को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की 15 लाख की बिल्डिंग की बिल्डिंग पूर्ण करने हेतु टेंडर जारी करने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया। अन्य निर्माण कार्याे को भी गुणवक्ता पूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण किए जाने चर्चा की गयी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अजीविका मिशन से दुकान खाली कराकर तेवरी पंचायत को प्रदाय करने, महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 13 मई को उत्कृष्ट विद्यालय में पोषण आहार मेला आयोजित कर कोदो कुदकी के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किए जाने की रूप रेखा बनाए जाने चर्चा की गयी। मेला के नवाचार को दृष्टिगत रखते हुए वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने व आम जनो में इसका व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने पर भी चर्चा की गयी। पीडब्ल्यूडी की सड़को के रख रखाव हेतु विधायक पांडे द्वारा के द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । बारिश के मौसम के पूर्व सड़को के गढ्ढों को भरे जाने, जर्जर सड़को में पेंच वर्क हेतु समय पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर लिए जाने निर्देश दिए गए।
बैठक में अनुपस्थित रहे छः अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र किया गया। जिसमें जिला उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग मत्स्य विभाग एमबी विभाग के अधिकारियों को बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर कारण बज सूचना पत्र जारी किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।