इन्दौर। गत दिवस मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत धार संकुल के पर्यटन स्थल धार में शासकीय कन्या महाविद्यालय की बालिकाओं को निशुल्क आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण वसुधा विकास संस्थान के माध्यम से दिया गया। एक मई सोमवार को शासकीय कन्या महाविधालय में प्राचार्य डॉ. सुशील फड़के एवं कॉलेज की नोडल अधिकारी सुषमा भुवेंद्रम की उपस्थिति में इस प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रैक सूट वितरित किए गए। वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वयक पूजा कुशवाह ने बताया कि शासकीय कन्या महाविद्यलय में 2 माह तक निशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर कुमकुम श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। इसमें बालिकाओं को स्वयं की रक्षा के लिए किक और पंच के साथ रोड साइड तकनीकों की जानकारी दी गई। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लड़कियां अपनी रक्षा स्वयं कर सकें।
प्राचार्य डॉ. सुशील फड़के ने इस अवसर पर बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी को यह एक बहुत अच्छा अवसर मिला हैं। अब आप सभी आत्म रक्षा प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं। अब आप मुसीबत के समय अपने आप की रक्षा कर सकते हैं और साथ में अगर आप किसी लड़की को मुसीबत में देख रहे हैं तो उस का भी बचाव कर सकते हैं। कालेज से नोडल अधिकारी सुषमा भुवेंद्रम ने कहा कि इस प्रशिक्षण में बालिकाओं द्वारा निरंतर अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही चाहते हैं कि आने वाले सत्र में भी इसी तरह से बच्चियां निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करें और स्वयं की रक्षा के लिए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं। संकुल समन्वयक मिथुन रावत द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।