खरगोन। जिले के भगवानपुरा तहसील के सुदुर अंचल में बसे ग्राम रसगांगली के लिम फाल्या के ग्रामीणों का 5 साल पहले लगे बिजली पोलों पर बिजली आने का इंतजार खत्म होते नजर नही आ रहा है। 5 साल पहले लगे पोलो पर बिजली आने के इंतजार में ग्रामीण आए दिन प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे है। मंगलवार को फिर इन पोलों पर बिजली आने की आस में कलेक्टर ओर अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण लालसिंह, मुकेश, कैलाश, गजा आदि ने बताया कि लिम फाल्या में अनुसूचित जनजाति के 50 परिवार निवासरत है। यहां 5 साल पहले याने वर्ष 2018 में विद्युत पोल लगाए गए थे। जिससे उन्हें उम्मीद बंधी थी कि अब उनके गांव घर में भी उजाला आएग। लेकिन पोल लगाने के बाद मानो विद्युत विभाग इस गांव को भुल गया, न तो ट्रांसफार्मर लगे न तार डाले। गांव अब भी अंधकार में डूबा है। रात में जहरीले जानवरो का खतरा मंडराते रहता है, कई बार लोगों की जान तक जा चुकी है। बच्चे पढ़ाई नही कर पाते। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव में भी 24 घंटे बिजली की व्यवस्था कि जाए।