BREAKING NEWS
NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया.. <<     NEWS : 35 साल की सेवा को समाज का सलाम, सेवादार.. <<     BIG REPORT : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भूतेश्वर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 की बड़ी सफलता, स्थाई.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बिना अनुमति निर्माण.. <<     दगड़खेड़ी में किसानों का धरना जारी,जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान के घर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने पर.. <<     KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<     KHABAR : दगड़खेड़ी में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 10:34 am
KHABAR : बिजली के अत्याधुनिक स्मार्ट मीटरों ने दिलाई 2.67 लाख बिलों पर 10 करोड़ की पॉवर फैक्टर छूट, उपभोक्ताओं को मिली राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। बिजली के अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी एवं आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। अब तक पश्चिम क्षेत्र कंपनी क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों ने पॉवर फैक्टर की रीडिंग से दो लाख 67 हजार बिजली बिलों पर छूट दिलाई है। यह छूट करीब दस करोड़ रूपए है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि स्मार्ट मीटर एकदम सटीक रीडिंग लेते है। इससे शिकायतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। स्मार्ट मीटर पॉवर फैक्टर भी दर्ज करते है, गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के यहां 0.85 से ऊपर पॉवर फैक्टर दर्ज होने पर नियामक आयोग के अनुसार एक रूपए यूनिट की छूट प्रदान की जाती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि अब तक इंदौर शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों ने 2.15 लाख बिलों पर 7.40 करोड़ की छूट दिलाई है। इसी तरह उज्जैन में 6780 बिलों पर 93 लाख की, रतलाम में 6401 बिलों पर 88 लाख की, खरगोन में 5241 बिलों पर 52 लाख की, महू में 3347 बिलों पर 21 लाख, देवास में 1423 बिलों पर अब तक 10 लाख रूपए की पॉवर फैक्टर छूट प्रदान की गई है।  तोमर ने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी 6 शहरों में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता पर्याप्त संख्या में गृह ज्योति योजना का भी लाभ ले रहे हैं।

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE