BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<     BIG NEWS : हादसे के बाद सुलगा जावद, थाने के बाहर.. <<     शिवपुरी में डेढ़ किमी की कच्ची सड़क बनी.. <<     KHABAR : नरवर गोलीकांड में पीड़ितों की एसपी से.. <<     KHABAR : दतिया में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं.. <<     WEATHER : MP में बारिश का महातांडव! 12 गांव कटे, नदियां.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर के सामने देर रात चला निगम का.. <<     NEWS : त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की.. <<     उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने परचुरे भवन.. <<     NEWS : जिला स्तरीय 77वां वन महोत्सव आयोजित,.. <<     NEWS : राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, दो.. <<     खरगोन की श्रीकृष्ण कॉलोनी में कुत्तों का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अफरोज बी, रामपुरा के सैय्यद.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे घीसालाल नैनवाया, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 3:56 pm
NEWS : महाराणा प्रताप जयंती पर सर्वसमाज द्वारा निकाली जाएगी वाहन रैली,  मेवाड़ क्षत्रिय सेना दे रही घर घर निमंत्रण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । मेवाड़ क्षत्रिय सेना के तत्वावधान में संरक्षक मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधीनगर स्थित जौहर भवन में आयोजित की गई।

एडवोकेट राजेन्द्र सिंह खेड़िया ने बताया कि बैठक में आगामी ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया 22 मई, 2023 को महाराणा प्रताप जयंती मनाने पर विचार विमर्श किया गया। जयंती पर एक वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा जो जौहर भवन से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए प्रताप सर्किल पर सम्पन्न होगी।

बैठक में मुख्य अतिथि क्षत्रिय युवक संघ के गंगासिंह साजियाली एवं विशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के जिलाध्यक्ष कानसिंह सुवावा, जोगेन्द्रसिंह छोटाखेड़ा, ऋतुराजसिंह ओछड़ी थे। सर्वप्रथम मेवाड़ क्षत्रिय सेना के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुठोली एवं अतिथियों द्वारा जौहर ज्योति मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सती माता की पूजा अर्चना कर भारतवर्ष में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीर शिरोमणी, हिन्दुआ सूरज महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल है। सभी राज्यों में इसकी तैयारियां बड़े धुमधाम से की जा रही है। मेवाड़ क्षत्रिय सेना के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तहसील, ग्रामपंचायत स्तर एवं गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर सभी को पीले चावल देकर इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

बैठक में उपाध्यक्ष चन्द्रसिंह सामेर, लोकेन्द्र सिंह पुठोली, जयपालसिंह चन्देरिया, हरिसिंह कापड़ियां का खेड़ा, मिठूसिंह दरीबा, राजेन्द्र सिंह कांसेड़ी, भीमसिंह राशमी, भूरसिंह किशनियाखेड़ी, खुशवीरसिंह रूद, हिम्मतसिंह चरपोटिया, रविराजसिंह धीरजी का खेड़ा, अमरसिंह चन्देरिया, संदीपसिंह, छत्रपालसिंह, भीमसिंह चन्देरिया, देवेन्द्र सिंह, अभिनव सिंह, कालुसिंह एवं सर्वसमाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE