BREAKING NEWS
BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<     BIG NEWS : हादसे के बाद सुलगा जावद, थाने के बाहर.. <<     शिवपुरी में डेढ़ किमी की कच्ची सड़क बनी.. <<     KHABAR : नरवर गोलीकांड में पीड़ितों की एसपी से.. <<     KHABAR : दतिया में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं.. <<     WEATHER : MP में बारिश का महातांडव! 12 गांव कटे, नदियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 10:44 am
NEWS : जिला स्तरीय 77वां वन महोत्सव आयोजित, ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत विधायक, जिला कलक्टर एवं एसपी ने किया पौधारोपण, जिले में 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय 77वां वन महोत्सव नगर वन, चंदेरिया में उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड, सीएसआर संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं आमजन ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हर व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाए : विधायक आक्या
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एवं मुख्यमंत्री के हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

हर बच्चा पांच पौधे लगाने का ले संकल्प : जिला कलक्टर
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक बच्चे से कम से कम पांच पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से पेड़-पौधों की कटाई नहीं की जानी चाहिए तथा प्रकृति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचना चाहिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि प्रकृति के संतुलन से छेड़छाड़ का प्रभाव मौसम में विभिन्न रूपों में दिखाई दे रहा है। कहीं अत्यधिक वर्षा तो कहीं सूखे जैसी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

उन्होंने सीएसआर संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक करीब 15 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।

‘हरियालो राजस्थान’ के तहत प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
जिला उप वन संरक्षक वी. केतन कुमार ने बताया कि प्रदेश में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत प्रतिवर्ष कुल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चित्तौड़गढ़ जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिलेभर में विभिन्न विभागों द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है।

एसपी ने भी पौधारोपण और संरक्षण का किया आह्वान
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने, पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक वन संरक्षक मुख्यालय भावना शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी शैलेंद्र झंवर, रोहिताश जाट, सीएसआर प्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE