BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 4:58 pm
REPORT : स्व. ज्ञानचंदजी बम्ब की स्मृति में त्रि दिवसीय मानव सेवा के आयोजन हुए, प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने की बम्ब परिवार की सेवा के कार्यों की सराहना

Share On:-

नीमच। स्व.ज्ञानचंद जी बम की प्रथम पुण्यस्मृति मे दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम दिन गोपाल गौशाला लेवड़ा प्रातः 9 बजे गायों को चारा खिलाया गया। दोप. 11 बजे दीनदयाल अन्त्योदय भोजनशाला में दीनबंधु को भोजन कराया गया। सायं 4 बजे जिला चिकित्सालय में डायलेसिस सेन्टर पर ज्ञानचंदजी बंब परिवार द्वारा संचालित शाखा में राशि भेंट की गई। सायं 5 बजे जिला चिकित्सालय वार्ड में दो वाटर कुलर आल इंडिया जैन कांफ्रेंस द्वारा लगवाये गये। शाम को 8 से 9 बजे तक नवकार महामंत्र के जाप अखिल भारतीय नवकार मण्डल द्वारा दिवाकर भवन पर रखे गये। द्वितीय दिन विश्नोई डेंटल केयर निम्बाहेडा़ द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, विधायक दिलीप परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, महावीर इंटरनेशनल ज़ोन चेयरमैन राकेश जैन मंदसौर, समाजसेवी संतोष जी चौपड़ा, वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज जैन कालोनी नीमच अध्यक्ष अजित बंब, जोन चेयरमेन के के जैन, सुरजमल अग्रवाल, महेन्द्र बंब एवं महावीर इन्टरनेषनल के गवर्निंग काउंसिल मेम्बर मनोहर षम्भू बम्ब, दिवाकर भवन अध्यक्ष महेन्द्र कुमार बम्ब ने दीप प्रज्वलित कर षिविर का षुभारंभ किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्री महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नवकार महामंत्र का ध्यान कर शिविर की शुरूआत हुई। महामंत्र नवकार मंत्र मन में नवकार मंत्र का ध्यान धरो दुःख सारे तुम्हारे मिट जायेंगे गाने के बोल से उच्चारण कर गीत आशा सांभर व रानी राणा द्वारा प्रस्तुत किया गया । महावीर इंटरनेशनल की प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो के बोल रेखा जैन द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत माला दुपट्टा पहनाकर किया गया। डा. आर आर विश्नोई व डा. विश्नोई का माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। बंब परिवार से अर्पित जैन एवं माताजी उषा बम्ब का प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर द्वारा पगड़ी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा महावीर स्वामी जी के सिद्धांतों पर अहिंसा सत्य अस्तेय ब्रह्मचर्य परिग्रहण इन सिद्धांतों पर चलकर हम अपने जीवन में उतारें। हम सभी उन्हें बताएं हुए मार्ग पर चलें। विधायक दिलीप परिहार, संतोष जी चौपड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, के.के.जैन, महावीर इंटरनेशनल मंदसौर के राकेश जैन, जितेंद्र सकलेचा, डा. आर.आर.विश्नोई एवं मनोहर षम्भू बम्ब ने भी संबोधित किया।
 राकेश जैन द्वारा महावीर इंटरनेशनल द्वारा चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। आल इंडिया जैन कांफ्रेंस कार्यकारिणी सदस्य मनोहरलाल बंब द्वारा कांफ्रेंस में मेम्बरशिप बढ़ाने साथ ही कांफ्रेंस में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिविर में 245 मरीजों का चेकअप कर सभी को निःशुल्क दवा वितरण की गयी। शाम 4 बजे अन्न क्षेत्र चौकन्ना बालाजी के पास सभी दीनदयाल को भरपेट खाना खिलाया गया। शिविर में समाज के गणमान्य नागरिक पूरणमल कोठारी, जयंतीलाल पितलिया, सूरजमल गोटा, राजेन्द्र बम्ब, मनोहरलाल बंब, सूरजमल अग्रवाल, प्रदीप बोडावत, रविन्द्र वीरवाल, महेन्द्र समीर, भंवरलाल देशलहरा, जितेंद्र सकलेचा, लालचंद बाफना, विमल मोगरा, प्रशांत श्रीमाल, अरविंद बंब, रविन्द्र बंब, अरविंद करणपुरिया, मोहनलाल वीरवार, अरूणजी भंडारी शोभाराम जी वीरवाल हरीश जी उपाध्याय  विकास पितलिया, शलभ बंब, धर्मेन्द्र बंब, लोकेन्द्र घोटा, सुशील बंब, अरविंद बंब, आशा सांभर, रानी राणा, संगीता जारोली, रेखा भामावत, माया वीरवाल, निलिमा भंडारी, प्रियंका पितलिया, संगीता भामावत, जतन घोटा, प्रभा पितलिया, कमल कांता, देशलहरा रेखा चोधरी आदि गणमान्य लोग व महिलाएं उपस्थित रहे  संचालन आशा सांभर व रानी राणा ने किया। आभार रविन्द्र वीरवाल ने माना। उक्त जानकारी महावीर इन्टरनेषनल प्रदीप बोडावत ने दी। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE