BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 5:10 pm
KHABAR : भोपाल किसान आंदोलन में प्रदेश के मुखिया की घोषणा जमीन पर नहीं उतरने से किसानों में नाराजगी, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत के सभी जिलों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में ब्याज माफी, छोटे किसानों की बीमा प्रीमियम, कृषि पंप योजना प्रारंभ करने संबंधित है। पूर्व में किसानों के 22 नवंबर 2022 को भोपाल आंदोलन के मंच से मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की थी की पिछली सरकार के समय कर्ज माफी के चक्कर में जो किसान डिफाल्टर हो गए उनका ब्याज सरकार जमा करेगी जिसकी आस किसानों को लंबे समय से हैं और सरकार तो एक तरह से भूल सी गई है किसान मुख्यधारा में आना चाहता है लेकिन सरकार अभी तक ब्याज नहीं जमा कर पाई। किसान अभी भी इंतजार में हैं किसानों में नाराजगी। 

जिला मंत्री रामनिवास बैरागी द्वारा बताया गया कि डिफाल्ड के कारण सहकारी बैंक से किसानों को खाद बीज की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। सरकार किसानों को मझधार में छोड़कर नई नई घोषणाओं में लग गई है सरकार के ढीले रवये से किसानों में रोष है ना किसान इधर का ना उधर का बैंको द्वारा किसानों पर ऋण जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। किसान का ब्याज शीघ्र माफ नहीं किया गया तो इस बार सरकार को किसानों के उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ सकता है। किसान खेत में हल चलाकर मिट्टी को पलटा देने फसल चक्रण (परिवर्तन) कर बोने से उत्पादन बड़ाना अच्छी तरह से जानता है। साथ में बोलिया के 500 किसानों का खेत पर जाने वाला रास्ता अवरोध हो गया है 3 वर्षों से खेती नहीं हो पा रही सभी अधिकारी समस्या से अवगत है और बोलियां पड़ासली मार्ग के लिए 189 किसानों की भूमि अधिग्रहण 2007-8 में की गई थी उसका मुवावजा अभी तक शासन-प्रशासन में लंबित हैं। किसान अभी तक आस लगाए बैठे हैं किसानो को खेत पर जाने के लिए रास्ता भी नहीं मिल पा रहा और ना ही जमीन अधिग्रहण की गई उसका मुआवजा ऐसी स्थिति में किसान के पास कौन सा मार्ग शेष रह जाता है। आखिर जिम्मेदार कोन शासन-प्रशासन ही जवाब दे।

ज्ञापन के समय भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सदस्य रघुनंदन पाटीदार , जिला मंत्री रामनिवास बैरागी,कोषाध्यक्ष बालमुकुंद चौधरी जिला जैविक निहालचंद पाटीदार शामगढ़ तह. अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसौदिया तह. मंत्री डूंगर सिंह सिसौदिया बोलियां ग्राम अध्यक्ष सुरेश पाटीदार भुवानी सिंह राठौड़ बगदीराम बागवान,मांगीलाल प्रजापत,बबलूसिंह पडिहार, प्रकाश बागवान  श्याम सिंह, धीरप सिंह, ईश्वर सिंह, पहलवान सिंह सहित विभिन्न गावों के किसानों की उपस्तिथि रही। उक्त सूचना जिला मंत्री रामनिवास बैरागी द्वारा दी गई

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE