BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<     BIG NEWS : हादसे के बाद सुलगा जावद, थाने के बाहर.. <<     शिवपुरी में डेढ़ किमी की कच्ची सड़क बनी.. <<     KHABAR : नरवर गोलीकांड में पीड़ितों की एसपी से.. <<     KHABAR : दतिया में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं.. <<     WEATHER : MP में बारिश का महातांडव! 12 गांव कटे, नदियां.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर के सामने देर रात चला निगम का.. <<     NEWS : त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की.. <<     उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने परचुरे भवन.. <<     NEWS : जिला स्तरीय 77वां वन महोत्सव आयोजित,.. <<     NEWS : राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, दो.. <<     खरगोन की श्रीकृष्ण कॉलोनी में कुत्तों का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अफरोज बी, रामपुरा के सैय्यद.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे घीसालाल नैनवाया, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 3:23 pm
BIG NEWS : मृतक चतर के मामले ने पकड़ा तूल, परिजनों ने थाने के सामने शव रख किया हंगामा, नीमच-मंदसौर पर लगाया चक्काजाम, पढ़े शब्बीर बोहरा के साथ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार एक युवक की मौत का मामला सामने आया हैं। परिजनों अनुसार मनासा के समीप बरडिया निवासी 48 वर्षीय चतर पिता पन्नालाल सहित कुल 5 लोगो को मंगलवार सुबह मनासा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मृतक के छोटे भाई अनुज आर्य ने बताया कि सम्पति सम्बंधित मामले में पुलिस ने रिश्वत लेकर पिछले 3 महीने पहले कुल 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी।

बताया जा रहा कि पिछले दिनों जमीन विवाद हुआ था। जिसको लेकर थाने में शिकायत हुई थी। जिसके बाद मनासा पुलिस ने पूर्व में 6 लोगो गिरफ्तार किया था वहीं कल मंगलवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मृतक चतर पिता पन्नालाल भी शामिल था। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर जीवनसिंह से रिश्वत लेकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया हैं।

परिजनों ने बताया कि चरत निवासी बरडिया उम्र 48 वर्ष की रात्रि में मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचना भी नही दी। परिजन सुबह 6 बजे चाय देने गए तब पुलिस ने बताया कि चरत की तबियत खराब होने से नीमच अस्पताल ले गए।  जिसके बाद परिजन नीमच पहुंचे। यहां पता चला कि चरत की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मनासा पुलिस के होते हुए मौत कैसे हुई।

एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करना था लेकिन कुछ कारणवश आरोपियों को न्यायालय में पेश नहीं कर पाए रात में चरत की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसको मनासा हॉस्पिटल ले जाया गया उसके बाद वहां से जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया सुबह 4.30 पर उक्त युवक की मौत हो गई। मामले में अभी जांच जारी है। पुलिस कस्टडी में पैनल के आधार पर युवक का पीएम किया गया। परिजन शव लेकर दोपहर 2 बजे मनासा लाए जहां पर परिजनों द्वारा मनासा थाने के सामने शव को रखकर हंगामा खड़ा किया जा रहा है। अभी नीमच-मंदसौर रोड जाम लगा हुआ है। परिजनों की मांग है कि जो पुलिस कर्मचारी दोषी है उन्हें बर्खास्त किया जाए।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE