खरगोन। झिरन्या के हरणकुण्डिया में आग लगने से तीन भाईयों के मकान जल गए थे। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर बालु पिता विरेसिंह, कैलाश पिता वेरसिंह और सागर पिता वेरसिंह तीनों ही भाईयों को रेडक्रॉस सोसायटी से 10-10 हजार रूपये के चेक और आरबीसी 6 (4) के तहत मकान व कपड़े बर्तन के लिए 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि बैंक खातों में अंतरित की गई है। गुरूवार को भीकनगांव पूर्व विधायक धुलसिंह डावर, भीकनगांव एसडीएम मिलिंद ढोके और झिरन्या तहसीलदार ने तीनों भाईयों को चेक वितरीत किए हैं। इस दौरान जनपद अध्यक्ष और जनपद सदस्य मौजूद रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।