BREAKING NEWS
BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर एमपीएल क्रिकेट लीग का आगाज, 15.. <<     रामद्वारा धाम विवाद पर नगर बंद, रतलाम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम सैलाना में रामद्वारा धाम विवाद पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश-विकसित.. <<     NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने ऑपरेटरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय.. <<     KHABAR : सड़क न बनने तक गांव न आने की बात पर अडिग रहे.. <<     BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2023, 5:27 pm
REPORT : आरपीएलसी परियोजना के तहत जनपद पंचायत कार्यालय मोहखेड़ में कन्वर्जेंस कार्यशाला संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

छिन्दवाडा। जिले के जनपद पंचायत कार्यालय मोहखेड़ में गत दिनों आर.पी.एल.सी. परियोजना के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बी.सी.टिम्हरिया के नेतृत्व में कन्वर्जेंस कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में जनपद पंचायत के सभी अधिकारी, कृषि विभाग के डी.एस.घागरे, उद्यानिकी विभाग के धीरेन्द्र माहोरे, आत्मा परियोजना की प्रिया, वॉटरशेड के दुर्गेश पवार व शैलेंद्र, एन.आर.एल.एम. के जितेंद्र चौरे व निशा, पशुपालन विभाग की सावित्री उइके, पचायत समन्वयक, पी.सी.ओ. और ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे ।         

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिम्हरिया ने परियोजना में कन्वर्जेंस के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया और ग्राम पंचायत स्तर पर नियोजन कर कार्य को गति देने के लिये कहा । उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य लैंडस्केप मोड पर ग्राम पंचायत स्तरीय प्लानिंग पर चर्चा करना और अभिसरण को बढ़ावा देना है । इस परियोजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्राम में 5 खेत तालाब निर्माण की गतिविधि के दिये गये लक्ष्य के अनुसार कार्यरत संस्था और जनपद पंचायत के संबधित अधिकारी के माध्यम से सम्मिलित रूप से कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया । कार्यशाला में आर.पी.एल.सी. परियोजना के अमोल गावंडे ने परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । विकासखंड में कार्यरत संस्था सृजन के अतुल और ज्योति भूषण के साथ ही हकदर्शक से संजू और ललित ने क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों में कार्यान्वित गतिविधियों की तरफ सभी का ध्यान आकर्षित किया और अभिसरण की संभावना की जानकारी दी ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE